Sunday, March 29, 2026
Homeजिला समाचारसीधी जिले में शीत लहर के कारण फिर से स्कूलों में छुट्टी...

सीधी जिले में शीत लहर के कारण फिर से स्कूलों में छुट्टी घोषित


सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में कड़ाके की ठंड और शीत लहर का प्रकोप जारी है। बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जिला कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी ने एक बार फिर बड़ा फैसला लिया है। कलेक्टर ने नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों में छात्रों के लिए छुट्टी की घोषणा कर दी है।


यह छुट्टी केवल छात्र-छात्राओं के लिए होगी। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि शिक्षक और स्कूल स्टाफ निर्धारित समय पर विद्यालय में उपस्थित रहकर अपने कार्य करेंगे। यह निर्णय जिले में गिरते तापमान और शीत लहर की स्थिति को देखते हुए लिया गया है, ताकि छोटे बच्चों को ठंड से बचाया जा सके।


मध्य प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी इसी तरह के आदेश जारी किए गए हैं, जहां ठंड के कारण स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाई गई हैं या टाइमिंग बदली गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी ठंड से राहत मिलने की उम्मीद कम है।


अभिभावकों से अपील की गई है कि बच्चों का विशेष ध्यान रखें और उन्हें गर्म कपड़े पहनाकर ही बाहर भेजें।

RELATED ARTICLES

Most Popular