Sunday, March 29, 2026
Homeजिला समाचारनई चेतना अभियान 4.0 : विविध गतिविधियों का आयोजन

नई चेतना अभियान 4.0 : विविध गतिविधियों का आयोजन

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत तथा जिला परियोजना प्रबंधक के सफल मार्गदर्शन में आज 30 नवम्बर 2025 को मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, विकासखण्ड सीधी एवं मझौली में नई चेतना अभियान 4.0 अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उजाला सीएलएफ टीकटकला, एकता सीएलएफ बरिगवा, जागृति सीएलएफ बघवारी, श्रद्धा सीएलएफ सतनारा, ज्योति सीएलएफ हड़बड़ो, मां काली संकुल स्तरीय संगठन, गुलाब सागर संकुल स्तरीय संगठन, टिकरी महान संकुल स्तरीय संगठन तथा गोपद सीएलएफ की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। राज्य एवं जिला इकाई द्वारा प्रदत्त साप्ताहिक कैलेंडर के अनुसार नई चेतना अभियान से संबंधित गतिविधियों का संचालन किया गया।

बैठक में आयोजित प्रमुख गतिविधियाँ थीं— किसका पलड़ा भारी, महिला एवं आजीविका सांप-सीढ़ी खेल, जेंडर शपथ, मिर्च मसाला फिल्म का प्रदर्शन, जेंडर अभियान रैली तथा “महिला हिंसा बंद करो” विषय पर रंगोली निर्माण। बैठक में जेंडर अभियान से संबंधित सभी कार्यकारिणी सदस्यों को आवश्यक मार्गदर्शन और समझाइश प्रदान की गई।

आयोजन में जिला इकाई से जिला जेंडर नोडल श्री हरिराम त्रिपाठी, विकासखण्ड प्रबंधक सीधी श्री अशोक पाण्डेय, विकासखण्ड प्रबंधक मझौली श्री चंद्रकांत सिंह, सीएलएफ नोडल तथा ब्लॉक जेंडर नोडल श्री मनोज मिश्रा, श्रीमती अनामिका मिश्रा सहित सभी सीएलएफ नोडल, सीएलएफ अध्यक्ष एवं ग्राम संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।

जिला जेंडर नोडल श्री हरिराम त्रिपाठी द्वारा नई चेतना अभियान 4.0 की गतिविधियों को पूरे एक माह तक सप्ताहवार संचालित करने, समाज में लिंग समानता स्थापित करने तथा सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के उपायों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम के अंत में “एक साथ, एक आवाज, समानता के लिए संकल्प का आगाज़” के प्रेरक नारों के साथ जागरूकता रैली निकाली गई, जिसकी गूंज पूरे क्षेत्र में सुनाई दी।

RELATED ARTICLES

Most Popular