Thursday, March 26, 2026
HomeUncategorizedचुनाव आयोग ने पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की आधिकारिक...

चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की आधिकारिक घोषणा कर दी है

नई दिल्ली / सीधी समाचार डेस्क  । चुनाव आयोग ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया। इन राज्यों में पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी शामिल हैं।

– सभी राज्यों में मतदान अप्रैल 2026 के महीने में अलग‑अलग चरणों में कराया जाएगा।

विधानसभा चुनाव- 2026

⦿ असम: 9 अप्रैल
⦿ केरलम: 9 अप्रैल
⦿ पुडुचेरी: 9 अप्रैल
⦿ तमिलनाडु: 23 अप्रैल
⦿ पश्चिम बंगाल: 23 और 29 अप्रैल


– मतगणना (काउंटिंग) 4 मई 2026 की शुरुआत में कराई जाएगी, जिसके बाद नई सरकारों का गठन होगा।


– मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि आयोग ने सभी चुनावी राज्यों का दौरा कर तैयारियों की समीक्षा की है और निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए विस्तृत योजना तैयार की गई है।



चुनाव आयोग की इस घोषणा के साथ ही पांचों राज्यों में आचार संहिता लागू हो गई है और राजनीतिक दलों ने अपने चुनाव अभियान को तेज कर दिया है।

जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं उन राज्यों में मतदाताओं की संख्या इस प्रकार है।
1.असम – 2.50 करोड़
2.केरल – 2.70 करोड़
3.पुड्डुचेरी – 9.44 लाख
4.तमिलनाडु – 5.67 करोड़
5.पश्चिम बंगाल – 6.44 करोड़

RELATED ARTICLES

Most Popular