Sunday, March 29, 2026
Homeविन्ध्य समाचारसिंगरौली में दुखद हादसा! 😔  जियावन थाना क्षेत्र के कुदवार चौकी अंतर्गत...

सिंगरौली में दुखद हादसा! 😔  जियावन थाना क्षेत्र के कुदवार चौकी अंतर्गत छूही (सफेद मिट्टी) की खदान धंसने से हृदयविदारक दुर्घटना। 

सिंगरौली में दुखद हादसा! 😔 
जियावन थाना क्षेत्र के कुदवार चौकी अंतर्गत छूही (सफेद मिट्टी) की खदान धंसने से हृदयविदारक दुर्घटना। खदान में मिट्टी निकालते समय 5 लोग दब गए। 

मौके पर ही 3 लोगों की मौत हो गई (जिनमें 2 नाबालिग बच्चियां शामिल हैं), जबकि 2 अन्य (महिलाएं) को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायलों का इलाज देवसर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। 

सभी प्रभावित परसोहर एवं हर्हा गांव के निवासी हैं। अभी भी खदान में और लोग फंसे होने की आशंका, पुलिस-प्रशासन द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन जारी। 

ऐसे हादसे दिल दहला देते हैं… सुरक्षित खनन और जागरूकता की सख्त जरूरत! 🙏 

RELATED ARTICLES

Most Popular